Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

कनक भवन दरवाजे पड़े रहो - भजन (Kanak Bhawan Darwaje Pade Raho)


कनक भवन दरवाजे पड़े रहो - भजन
पूज्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज एक बहुत अच्छे छंद, चौपाइयां, पद्य, कविताएं एवं भजन लेखक थे।
प्रभु श्रीसीतारामजी काटो कठिन कलेश
कनक भवन के द्वार पे परयो दीन राजेश

कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो
कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो

सुघर सोपान सो द्वार सुहावे
छटा मनोहर मोहे मन भावे
सुन्दर शोभा साजे पड़े रहो
कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो

आवत जात संत जन दर्शत
दर्शन करि के सुजन मन हर्षत
देखत कलि मल भागे पड़े रहो
कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो

अवधविहारी सिंघासन सोहे
संग श्रीजनकलली मन मोहे
अति अनुपम छवि छाजे पड़े रहो
कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो

श्रीसियाराम रूप हिय हारि
लखि राजेश जाए बलिहारी
कोटि काम रति लाजे पड़े रहो
कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो

कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो
कनक भवन दरवाजे पड़े रहो
जहाँ सियारामजी विराजे पड़े रहो

Kanak Bhawan Darwaje Pade Raho in English

Kanak Bhavan Darwaje Pade Raho, Jahan Siyaramji Viraje Pade Raho, Sughar Sopan So Dwar Suhave
यह भी जानें

Bhajan Ayodhya BhajanRam Mandir BhajanRam Navmi BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanJai Shri Ram BhajanJanmbhoomi BhajanRam Janmbhoomi BhajanSwami Rajeshwaranand Bhajan

अन्य प्रसिद्ध कनक भवन दरवाजे पड़े रहो - भजन वीडियो

दिव्या चतुर्वेदी, शिवा चतुर्वेदी

Devendra Pathak

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माँ तू ही नज़र आये: भजन

मुँह फेर जिधर देखूं माँ तू ही नज़र आये, माँ छोड़ के दर तेरा कोई और किधर जाये ॥

आ दरश दिखा दे मेरी माँ: भजन

आ दरश दिखा दे मेरी माँ, तुझे तेरे लाल बुलाते है, तुझे रो रो पुकारे मेरे नैन, तुझे रो रो पुकारे मेरे नैन, तुझे तेरे लाल बुलाते है, आ दरश दिखा दे मेरी मां, तुझे तेरे लाल बुलाते है ॥

माँ की लाल रे चुनरिया: भजन

माँ की लाल रे चुनरिया, देखो लहर लहर लहराए, माँ की नाक की नथनिया, दमदम दमदम दमकी जाए, माँ की लाल रे चुनरियाँ, देखो लहर लहर लहराए ॥

जय महाकाली शेरावाली, सारे जग की तू रखवाली - भजन

जय महाकाली शेरावाली, सारे जग की तू रखवाली, तेरे दर पे आने का सजदा करूँ, तेरी याद माँ मुझको आने लगी, जय महाकाली शेरोवाली, सारे जग की तू रखवाली ॥

क्या करे इन हाथों का, इतने इतने हाथ - भजन

क्या करे इन हाथों का, इतने इतने हाथ, कमसे कम दो सर पे रख दे, देंगे आशीर्वाद ॥

शंकर चौड़ा रे - भजन

शंकर चौड़ा रे, महामाई कर रही सोला रे, सिंगार माई कर रही सोला रे ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP