नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं तो बांके की बांकी बन गई - भजन (Main Toh Banke Ki Banki Ban Gayi)


मैं तो बांके की बांकी बन गई - भजन
मैं तो बांके की बांकी बन गई,
और बांका बन गया मेरा,
मैं तो बांके की बांकी बन गई,
और बांका बन गया मेरा ।
इस बांके का सब कुछ बांका,
इस बांके का सब कुछ बांका,
मैं तो बांके की बांकी बन गई,
और बांका बन गया मेरा ॥
बांके है नन्द बाबा और यशुमति,
बांकी घडी जमने है बिहारी,
बांके कन्हैया के बांके है भ्रात,
लड़ाके बड़े हल मूसल धारी...
बांकी मिली दुलहन जगवंदन,
और बांके गोपाल के बांके पुजारी,
भक्तन दर्शन देन के कारण,
झांके झरोखा में बांके बिहारी,
॥ मैं तो बांके की बांकी बन गई...॥

रसिया की छलिया की,
सजना की सईया की,
॥ मैं तो बांके की बांकी बन गई...॥

बांकी पागचंद्रिका तापर,
और बांका तुर्रा ररक रहा है,
गरसिरपेच माल और बांकी,
बांके की पटकी चटक अहा है...
बांके नैन सेन सर बांके,
बेन बिनोद महा है,
बांके की बांकी झांकी कर,
बाकी रहयो कहा है,
॥ मैं तो बांके की बांकी बन गई..॥

रसिया की छलिया की,
सजना की सईया की,
॥ मैं तो बांके की बांकी बन गई..॥

ये टेड़े सो प्रसन्न,
टेडी बातन सो अति प्रसन,
टेड़े टेड़े लक्षण अनेक कान कारे के...
हम सो टेंडाई भूल मत करियो कोई,
हम है उपासी एक टेडी टांग वाले के
॥ मैं तो बांके की बांकी बन गई..॥

रसिया की छलिया की,
सजना की सईया की,
॥ मैं तो बांके की बांकी बन गई..॥

टेड़े टिपारे कटारे किरीट की,
मांग की पाग की धारि की जय जय,
कुंडल जाये कपोलन पे,
मुस्कानहु धीर प्रहारी की जय जय..
राजेश्वरी दिन रात रटो,
यही मोहन की बनवारी की जय जय,
प्रेम ते बोलो जी बोलत डोलो,
बोलो श्री बांके बिहारी की जय जय
॥ मैं तो बांके की बांकी बन गई..॥

मैं तो बांके की बांकी बन गई,
और बांका बन गया मेरा,
मैं तो बांके की बांकी बन गई,
और बांका बन गया मेरा।
इस बांके का सब कुछ बांका,
इस बांके का सब कुछ बांका,
मैं तो बांके की बांकी बन गई,
और बांका बन गया मेरा ॥

Main Toh Banke Ki Banki Ban Gayi in English

Main to Banke Ki Banki Ban Gayi, Aur Banka Ban Gaya Mera | Is Banke Ka Sab Kuchh Banka
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanMridul Shastri BhajanISKCON Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा - माँ काली भजन

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड तेरे द्वार खडे । पान सुपारी ध्वजा नारियल..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी - भजन

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी ॥

ये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम - भजन

ये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम, तोड़ के दुनिया से नाता, माँ तुमसे जोड़ लेंगे हम, ये मैया मेरी हैं, सबसे बोल देंगे हम ॥

मैया के दर पे नज़ारा मिलता है: भजन

मैया के दर पे नज़ारा मिलता है, ग़म के मारों को सहारा मिलता है, मैया ने बदली है सबकी तक़दीरें, सबकी कश्ती को किनारा मिलता है, मैया के दर पे नज़ारा मिलता है ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP