Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

फूल है वो किस्मत वाले: भजन (Phool Hain Wo Kismat Wale)


फूल है वो किस्मत वाले: भजन
फूल है वो किस्मत वाले जो,
तेरे गले के हार में है,
माँ जो तेरे चरणों में पड़े है,
जो तेरे श्रृंगार में है,
फूल हैं वो किस्मत वालें जो,
तेरे गले के हार में है ॥
काश के इन फूलों के जैसी,
होती मेरी तक़दीर ओ माँ,
मिल जाती मुझको भी तेरी,
ममता की जागीर ओ माँ,
महकाता अपनी खुशबू से,
मैं तेरी तस्वीर ओ माँ,
मुझको भी उन फूलों के संग,
रहना तेरे दरबार में है,
माँ जो तेरे चरणों में पड़े है,
जो तेरे श्रृंगार में है,
फूल हैं वो किस्मत वालें जो,
तेरे गले के हार में है ॥

भूल से कोई भूल हुई हो,
माँ वो भूल भुला देना,
अगले जनम में माता रानी,
मुझको फूल बना देना,
मेरे माथे पे भी अपने,
चरणों की धुल लगा देना,
कसम तुझे उन फूलों की जो,
डूबे तेरे प्यार में है,
माँ जो तेरे चरणों में पड़े है,
जो तेरे श्रृंगार में है,
फूल हैं वो किस्मत वालें जो,
तेरे गले के हार में है ॥

और ना कुछ भी मांगू मैया,
बस इतना ही कहना है,
आस है मन में तेरे भवन में,
साथ तेरे माँ रहना है,
तेरी किरपा की गंगा में,
मुझको ऐसे बहना है,
जैसे बहते फूल ये तेरी,
करुणा की बौछार में है,
माँ जो तेरे चरणों में पड़े है,
जो तेरे श्रृंगार में है,
फूल हैं वो किस्मत वालें जो,
तेरे गले के हार में है ॥

फूल है वो किस्मत वाले जो,
तेरे गले के हार में है,
माँ जो तेरे चरणों में पड़े है,
जो तेरे श्रृंगार में है,
फूल हैं वो किस्मत वालें जो,
तेरे गले के हार में है ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Phool Hain Wo Kismat Wale in English

Phool Hai Wo Kismat Wale Jo, Tere Gale Ke Haar Mein Hai, Maan Jo Tere Charnon Mein Pade Hai, Jo Tere Shringar Mein Hai, Phool Hain Vo Kismat Walen Jo, Tere Gale Ke Haar Mein Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Jai Ambe Gauri BhajanMahishasur Mardini BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanMata Bhawani Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे नंदलाल - भजन

देवी नेहा जी का प्यारा सा भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नंदलाल सांवरिया मेरे, गोपाल सांवरिया मेरे...

माँ तैनूं मिलने लाई

माँ तैनूं मिलने लाई दूरों चल आया हाँ, निकी-निकी कंजकां लाई चूड़ियां लै आया हाँ। नाले तिन पिंडियां दा शिंगार, शेरां वाली नूं चढ़ाउन लाई, लाल चुन्नी वी मैं लै के आया, नाल शेरां वाली नूं चढ़ाउन लाई।

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

कितना रोई पार्वती, शिवनाथ के लिए - भजन

कितना रोई पार्वती, शिवनाथ के लिए, मैं तो प्राण भी तज दूंगी, भोलेनाथ के लिए, सबने कितना समझाया, पर ना मानी महामाया ॥

शिव पार्वती ने तुम्हे, वरदान दे दिया: भजन

कलयुग में भव से पार, चाहो भक्तो जो जाना, गौरी गजाननन को सदा, मन से ही ध्याना, भक्तो के मन में तुमने, अपना स्थान कर दिया,
श्री गणेश ये कलयुग, तुम्हारे नाम कर दिया ॥

शीश गंग अर्धंग पार्वती - भजन

शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा विराजत कैलासी। नंदी भृंगी नृत्य करत हैं, धरत ध्यान सुर सुखरासी॥

मैं भोला पर्वत का - शिव भजन

मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की, तेरी मेरी पार पड़ै ना, बेशक लिखी पहला की..

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP