नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

तुम अपनी दया का सर पे - भजन (Tum Apni Daya Ka Sar Pe)


तुम अपनी दया का सर पे - भजन
तुम अपनी दया का सर पे,
मेरे हाथ धरो माँ,
हम बच्चों पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अम्बे रानी, हे जग कल्याणी,
हे अम्बे रानी, हे जग कल्याणी ॥
तुमसे मिलने तेरे मन्दिर,
हम रोज है आते,
जोड़ा जो तुझसे रिश्ता,
उसको निभाते है,
एक बार मेरे घर आकर,
मुलाकात करो माँ,
हम बच्चों पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अम्बे रानी, हे जग कल्याणी,
हे अम्बे रानी, हे जग कल्याणी ॥

है जन्मो से प्यासी अंखियां,
तेरे दीदार को,
दिल तड़प रहा है पाने को,
माँ तेरे प्यार को,
जी भर के देखू तुमको,
करामात करो माँ,
हम बच्चों पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अम्बे रानी, हे जग कल्याणी,
हे अम्बे रानी, हे जग कल्याणी ॥

कब तक पत्थर दिल बनके,
माँ चुपचाप रहोगी,
कब प्यार से बेटा अपना,
कुंदन को कहोगी,
जीवन में मेरे खुशियों का,
सौगात भरो माँ,
हम बच्चों पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अम्बे रानी, हे जग कल्याणी,
हे अम्बे रानी, हे जग कल्याणी ॥
BhaktiBharat Lyrics


तुम अपनी दया का सर पे,
मेरे हाथ धरो माँ,
हम बच्चों पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अम्बे रानी, हे जग कल्याणी,
हे अम्बे रानी, हे जग कल्याणी ॥

Tum Apni Daya Ka Sar Pe in English

Tum Apni Daya Ka Sar Pe, Mere Hath Dharo Maan, Hum Bachchon Pe Kirpa Ki
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanMaa Ambe Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मन लेके आया, माता रानी के भवन में - भजन

मन लेके आया, माता रानी के भवन में, बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया...

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है - भजन

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, जरा फूल बिछा दो आंगन में, मेरी मैया आने वाली है ॥

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की - माँ संतोषी भजन

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की। जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥

बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए: भजन

मैया जी के चरणों मे ठिकाना चाहिए। बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP