गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ये चमक ये दमक - भजन (Ye Chamak Ye Damak)


ये चमक ये दमक - भजन
ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥

मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
BhaktiBharat Lyrics

ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
- पं. सुधीर व्यास जी।

Ye Chamak Ye Damak in English

Saja Do Ghar Ko Gulshan Sa, Awadh Me Ram Aayen Hain | Mere Sarkar Aaye Hain..
यह भी जानें

Bhajan Ayodhya BhajanRam Mandir BhajanShri Ram BhajanRam Navmi BhajanShri Raghuvar BhajanJai Shri Ram BhajanJanmbhoomi BhajanRam Janmbhoomi BhajanPandit Sudhir Vyas Bhajan

अन्य प्रसिद्ध ये चमक ये दमक - भजन वीडियो

Prakash Gandhi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

घर में पधारो गजानन जी - भजन

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन...

गाइये गणपति जगवंदन - भजन

गाइये गणपति जगवंदन । शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥ सिद्धि सदन गजवदन विनायक...

दुख हर्ता बनके, सुखकर्ता बनके, चले आना - भजन

तुम विघ्न विनाशक आना, तुम विघ्न विनाशक आना, इक्छा पूरी करो, हाथ सर पे धरो, चले आना, गणपति चले आना, दुख हर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके, चले आना, गणपति चले आना ॥

जय गणेश जय गजवदन, कृपा सिंधु भगवान - भजन

जय गणेश जय गजवदन, कृपा सिंधु भगवान । मूसक वाहन दीजिये, ज्ञान बुद्धि वरदान ॥..

मेरे गणराज आये है: भजन

सजा दो घर को फूलों से, मेरे गणराज आये है, लगे कुटिया भी दुल्हन सी, देव सरताज आए है, सजा दो घर को फूलों से, मेरे गणराज आए है ॥

गजानंद मैहर करो: भजन

ओ गणनायक महाराज, सुमिरा जोडू दोनों हाथ, गजानंद मैहर करो, गजानन मैहर करो ॥

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP