नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी: भजन (Aao Angana Padharo Shri Ganesh Ji)


आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी: भजन
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥
श्लोक – गजाननं भूतगणादि सेवितं,
कपित्थजम्बूफलसार भक्षितम्,
उमासुतं शोकविनाशकारणं,
नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्कजम् ॥

तेरी पूजा करूँ तेरा अर्चन करूँ,
तेरा वंदन करूँ आव्हान करूँ,
गणपति मेरे काटो कलेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥

गौरी सूत गणराज गजानन,
कष्ट हरो मेरे आनन फानन,
रिद्धि सिद्धि संग दर्शन दो प्रभु,
रिद्धि सिद्धि संग दर्शन दो प्रभु,
करो मम ह्रदय प्रवेश जी,
आओं अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥

लम्बोदर श्री सिद्ध विनायक,
मंगल करण सदा सुख दायक,
सेवा करो स्वीकार भक्त की,
सेवा करो स्वीकार भक्त की,
प्रथम पूज्य प्रथमेश जी,
आओं अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥

तुम्हरे चरण शरण हो स्वामी,
मो पर रिझो अंतर्यामी,
कृपा करो नित सेवक जन पर,
कृपा करो नित सेवक जन पर,
करुणा कर करुणेश जी,
आओं अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥

दिन दयाल दया के सागर,
करहु दया हे नाथ दया कर,
दो अनुपम अक्षय वर भगवन,
दो अनुपम अक्षय वर भगवन,
विनय करे अखिलेश जी,
आओं अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥

तेरी पूजा करूँ तेरा अर्चन करूँ,
तेरा वंदन करूँ आव्हान करूँ,
गणपति मेरे काटो कलेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥

Aao Angana Padharo Shri Ganesh Ji in English

Teri Pooja Karun Tera Archan karun, Tera Vandan Karun Aavhan karun, Ganpati Mere Kato Kalesh Ji, Aao Angana Padharo Shri Ganesh Ji ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP