गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

दे प्रभो वरदान ऐसा: प्रार्थना (De Prabhu Vardan Yesa: Prarthana)


दे प्रभो वरदान ऐसा: प्रार्थना
दे प्रभो वरदान ऐसा,
दे विभो वरदान ऐसा ।
भूल जाऊं भेद सब,
अपना पराया मान तैसा ॥
मुक्त होऊं बन्धनों से,
मोह माया पाश टूटे ।
स्वार्थ, ईर्षा, द्वेष, आदिक,
दुर्गुणों का संग छूटे ॥

प्रेम मानस में भरा हो,
हो हृदय में शान्ति छायी ।
देखता होऊं जिधर मैं,
दे उधर तू ही दिखायी ॥

नष्ट हो सब भिन्नता, फिर,
बैर और विरोध कैसा ।
भूल जाऊं भेद सब,
अपना पराया मान तैसा ॥

दे प्रभो वरदान ऐसा,
दे विभो ! वरदान ऐसा ॥

ज्ञान के आलोक से,
उज्ज्वल बने यह चित्त मेरा ।
लुप्त हो अज्ञान का,
अविचार का छाया अंधेरा ॥

हे प्रभो परमार्थ के शुभ-
कार्य में रुचि नित्य मेरी ।
दीन दुखियों की कुटी में,
ही मिले अनुभूति तेरी ॥

दूसरों के दुःख को,
समझूं सदा मैं आप जैसा ।
भूल जाऊं भेद सब,
अपना पराया मान तैसा ॥

दे प्रभो वरदान ऐसा,
दे विभो ! वरदान ऐसा ॥

हे अभय अविवेक तज शुचि,
सत्य पथ गामी बनूं मैं ।
आपदाओं से भला क्या,
काल से भी न डरूं मैं ॥

सत्य को ही धर्म मानूं,
सत्य को ही साधना मैं ।
सत्य के ही रूप में,
तेरी करूं आराधना मैं ॥

भूल जाऊं भेद सब,
अपना पराया मान तैसा ॥
दे प्रभो वरदान ऐसा,
दे विभो ! वरदान ऐसा ॥

De Prabhu Vardan Yesa: Prarthana in English

De Prabho Vardan Aisa, De Vibho Vardan Aisa । Bhool Jaoon Bhed Sab..
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism BhajanSchool BhajanInspirational BhajanShanti Dham BhajanGayatri BhajanGayatri Paiwar BhajanAWGP Pragya Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन

मानिये पहले गजानन, गजवदन हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति ॥

अपना है सेठ गणपति लाला: भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति, देवो में बलकारी, सबसे पहले तेरा सुमिरण, करती दुनिया सारी, देवो में देव है निराला, अपना है सेठ गणपति लाला, अपना है सेठ गणपति लाला ॥

गौरी के लाड़ले - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

पधारों म्हारे अंगना जी - भजन

आओ आओ गणपति महाराज, पधारों म्हारे अंगना जी, कबसे रस्ता रहे है निहार, कबसे रस्ता रहे है निहार, पधारों म्हारे अंगना जी, आओ आओ देवों के सरताज, पधारों म्हारे अंगना जी ॥

सुख देने वाले दुख हरने वाले:भजन

सुख देने वाले दुख हरने वाले, ऐसे गणराय को सबका प्रनाम, सर्वप्रथम पूजा जिसकी होती, गन गणपति उनका नाम ॥

गाइये गणपति सुबहो शाम: भजन

गाइये गणपति सुबहो शाम, मंगलमूर्ति मंगलकारी, पावनकारी तेरो नाम, गाइये गणपति सुबहों शाम ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP