Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जन जन का उद्धार, करेगी राम कथा - भजन (Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha )


जन जन का उद्धार, करेगी राम कथा - भजन
जन जन का उद्धार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥
राम लखन प्रिय भरत शत्रुघ्न,
संग जानकी अंजनी नंदन,
मन मंदिर दरबार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

कथा जित की हार नही है,
मिलता तुरत उधार नही है,
सफल नगद व्यापार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

धरम कर्म करुणा श्रद्धा से,
न्याय नीति नित मर्यादा से,
राम राज्य साकार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

राम कथा जो श्रवण कराते,
सरल प्रेम से सुनने आते,
उनको भव से पार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

जन जन का उद्धार,
करेगी राम कथा,
जन जन का कल्याण,
करेगी राम कथा ॥

Jan Jan Ka Udhar Karegi Ram Katha in English

Jan Jan Ka Uddhaar, Karegi Ram Katha, Jan Jan Ka Kalyan, Karegi Ram Katha ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है - भजन

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है, कोई धन्ना सेठ, कोई फकीर है, दर पे आता वहीं, जिसकी तकदीर है,

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP