पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माँ अंजनी के लाल, कलयुग कर दियो निहाल: भजन (Maa Anjani Ke Lal Kalyug Kar Diyo Nihaal)


माँ अंजनी के लाल, कलयुग कर दियो निहाल: भजन
माँ अंजनी के लाल,
कलयुग कर दियो निहाल,
ओ पवनपुत्र हनुमान,
तुम श्रीराम के सेवक हो,
श्रीराम के सेवक हो,
शिव शंकर के अवतार,
मेरे बालाजी सरकार,
ओ पवनपुत्र हनुमान,
तुम श्रीराम के सेवक हो ॥
तू माँ अंजनी का जाया,
शिव अवतारी कहलाया,
पाकर के अद्भुत शक्ति,
संसार में मान बढ़ाया,
तेरी सूरत कुछ कपि सी,
तेरी सूरत कुछ कपि सी,
कुछ मानव सी सुहाय,
मन मे राम समाये,
और तन सिंदूर रमाये,
तेरी छाती बज्र समान,
तुम श्री राम के सेवक हो,
श्रीराम के सेवक हो ॥

जब हरण हुआ सीता का,
कुछ पता नही लग पाया,
तूने जाके लंका नगरी,
मैया का पता लगाया,
तूने राक्षश सब पछाड़े,
तूने राक्षश सब पछाड़े,
गरजे और फिर दहाड़े,
गिन गिन कर दिए गिराय,
संकट काटे पलभर में,
जाकर रावण के घर में,
सब लंका दिए जलाय,
तुम श्री राम के सेवक हो,
श्रीराम के सेवक हो ॥

सब रोग दोष मिट जावे,
जो हनुमान को ध्यावे,
चाहे कैसा भी हो संकट,
श्री हनुमत दूर भगावे,
झूठा है जग ये सारा,
झूठा है जग ये सारा,
मतलब का भाईचारा,
ये मोह माया जंजाल,
तू रामभक्त को ध्याले,
संग अपनी प्रीत लगाले,
संकटमोचन कहलाय,
तुम श्री राम के सेवक हो,
श्रीराम के सेवक हो ॥

माँ अंजनी के लाल,
कलयुग कर दियो निहाल,
ओ पवनपुत्र हनुमान,
तुम श्रीराम के सेवक हो,
श्री राम के सेवक हो,
शिव शंकर के अवतार,
मेरे बालाजी सरकार,
ओ पवनपुत्र हनुमान,
तुम श्रीराम के सेवक हो ॥

Maa Anjani Ke Lal Kalyug Kar Diyo Nihaal in English

Maa Anjani Ke Laal, Kalayug Kar Diyo Nihaal, O Pavanaputr Hanuman, Tum Shreeram Ke Sevak Ho, Shreeram Ke Sevak Ho, Shiv Shankar Ke Avataar, Mere Balaji Sarakaar, O Pavanaputr Hanuman, Tum Shreeram Ke Sevak Ho ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

घड़ड़ दे सुनार कंगना - भजन

घड़ड़ दे सुनार कंगना मैया को पहनाऊँगी ॥ कंगन जो पहने मैया बलिहारी जाउंगी॥

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा - भजन

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, ओ बंसी बजाते हुए, ओ राधा तेरा श्याम देखा॥

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया । रघुकुल नंदन कब आओगे, भिलनी की डगरिया ॥

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी - भजन

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP