नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम का प्यारा है, सिया दुलारा है, हनुमान - भजन (Ram Ka Pyara Hai Siya Dulara Hai Hanuman)


राम का प्यारा है, सिया दुलारा है, हनुमान - भजन
राम का प्यारा है,
सिया दुलारा है,
संकट हारा है,
हनुमान हनुमान,
हनुमान हनुमान,
तीनो लोको में,
सारे देवों में,
सबसे न्यारा है,
हनुमान हनुमान,
हनुमान हनुमान ॥
लाल ये माँ अंजनी का जाया,
राम की सेवा करने आया,
भक्ति क्या होती है सारी,
दुनिया को दिखलाया,
पूरा जीवन ही राम के चरणों में,
इसने गुजारा है,
हनुमान हनुमान,
हनुमान हनुमान ॥

बालाजी के बल के आगे,
देव असुर सब शीश झुकाते,
तीनों लोको में ये ही,
संकट मोचन कहलाते,
सारे भक्तों की डूबती नैया को,
इसने तारा है,
हनुमान हनुमान,
हनुमान हनुमान ॥

हर युग में तेरा नाम है गूंजा,
कलयुग में कोई देव ना दूजा,
जिसकी हर मंदिर में और,
घर घर में होती पूजा,
‘सोनू’ हमको तो तुझपे भरोसा है,
तेरा सहारा है,
हनुमान हनुमान,
हनुमान हनुमान ॥

राम का प्यारा है,
सिया दुलारा है,
संकट हारा है,
हनुमान हनुमान,
हनुमान हनुमान,
तीनो लोको में,
सारे देवों में,
सबसे न्यारा है,
हनुमान हनुमान,
हनुमान हनुमान ॥

◉ श्री हनुमंत लाल की पूजा आराधना में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकटमोचन अष्टक का पाठ बहुत ही प्रमुख माने जाते हैं।

Ram Ka Pyara Hai Siya Dulara Hai Hanuman in English

Ram Ka Pyara Hai Siya Dulara Hai, Sankat Haara Hai, Hanuman Hanuman..
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path BhajanHari Om Sharan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP