नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

रिद्धि सिद्धि का देव निराला: भजन (Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala)


रिद्धि सिद्धि का देव निराला: भजन
रिद्धि सिद्धि का देव निराला,
शिव पार्वती का लाला,
सदा ही कल्याण करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥
शिव का दुलारा है,
ये गौरा महतारी है,
गज सा बदन तेरा,
मूष की सवारी है,
चढ़े पान फूल फल मेवा,
सारे संत करे तेरी सेवा,
सभी का तू ही मान रखता
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥

दुन्द दुन्दाला है,
सूंड सुंडाला है,
भक्तो का मंगल,
करने वाला है,
तुझे मन से जो भी बुलाता,
पल भर में दौड़ा आता,
सफल सारे काम करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥

‘हर्ष’ कहे रे पहले इसको मनाले,
चरणों में इसके तू शीश झुका ले,
सारे विघ्न हटादे तेरे,
सारे काम बना दे तेरे,
दीनो के दुख दूर करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥

रिद्धि सिद्धि का देव निराला,
शिव पार्वती का लाला,
सदा ही कल्याण करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥

Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala in English

Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala, Shiva Parvati Ka Laala, Sada Hi Kalyan Karta, Mera Dev Hai Mangalkari, Sabhi Ke Bhandare Bharta, Sabhi Ke Bhandare Bharta ॥
यह भी जानें

Bhajan Sidhi Vinayak BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi BhajanGanesh Visarjan BhajanGanesh Puja Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

तेरे दर ते आंदा रहिंदा मां

तेरे दर ते, आंदा, रहिंदा मां, कदे मेरे, घर वी, आया कर ॥ तेरे सुपने, लैंदा, रहिंदा मां ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा - माँ काली भजन

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड तेरे द्वार खडे । पान सुपारी ध्वजा नारियल..

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी - भजन

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP