पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन (Tumhare Charno Main Maiya Naman Hamara Hai)


तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन
त्रिशूल है हाथों में,
और खड़ग को धारा है,
तुम्हरे चरणों में,
मैया नमन हमारा है,
माँ अष्टभुजी तुमने,
संसार को तारा है,
तुम्हरे चरणो में,
मैया नमन हमारा है ॥
महिषासुर पापी पे,
त्रिशूल प्रहार किया,
त्रिशूल प्रहार किया,
इक बार में पापी का,
तुमने संहार किया,
पापों से धरती का,
तुमने बोझ उतारा है,
तुम्हरे चरणो में,
मैया नमन हमारा है ॥

जब चंड मुंड पापियों ने,
था स्वर्ग को जीत लिया,
था स्वर्ग को जीत लिया,
और शुम्भ निशुम्भ ने जब,
देवों को अधीन किया,
महाकाली के तुमने,
माँ रूप को धारा है,
तुम्हरे चरणो में,
मैया नमन हमारा है ॥

ध्यानु के कटे सिर को,
ज्वाला बन जोड़ दिया,
ज्वाला बन जोड़ दिया,
श्री धर के भंडारे को,
वैष्णो बन पूर्ण किया,
तारा रुक्मण को,
तुमने पार उतारा है,
तुम्हरे चरणो में,
मैया नमन हमारा है ॥

मैं जब भी पुकारूँ माँ,
तुम सिंह सवार आना,
तुम सिंह सवार आना,
‘चंदन’ के दुखड़े को,
मैया तुम मिटा जाना,
तेरे भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
तुम्हरे चरणो में,
मैया नमन हमारा है ॥

त्रिशूल है हाथों में,
और खड़ग को धारा है,
तुम्हरे चरणों में,
मैया नमन हमारा है,
माँ अष्टभुजी तुमने,
संसार को तारा है,
तुम्हरे चरणो में,
मैया नमन हमारा है ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Tumhare Charno Main Maiya Naman Hamara Hai in English

Trishul Hai Hathon Mein, Aur Khadag Ko Dhara Hai, Tumhare Charnon Mein, Maiya Naman Hamara Hai, Maan Ashtbhuji Tumne, Sansar Ko Taara Hai, Tumhare Charno Mein, Maiya Naman Hamara Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Devi Parvati BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP