Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

विनती सुन लेना मेरी कब आओगे हनुमान: भजन (Vinti Sun Lena Meri Kab Aaoge Hanuman)


विनती सुन लेना मेरी  कब आओगे हनुमान: भजन
विनती सुन लेना मेरी,
जोऊं बाटड़ली तेरी,
कब आओगे हनुमान,
धरूँ मैं तुम्हारा ध्यान ॥
जबसे सुनी है तेरे,
आने की बातें,
दिन ना कटे है मेरा,
ना कटती रातें,
किसको सुनाऊँ अपनी,
दुःख भरी बातें,
बिन बोले सब कुछ जाने,
मन की हालत पहचाने,
तुम ही रखोगे मेरी आन,
धरूँ मैं तुम्हारा ध्यान ॥

अष्ट प्रहर तेरी,
पंथ निहारूं,
करता गुणगान तेरा,
तुझको पुकारूँ,
तेरे चरणों में बाला,
सब कुछ उबारुं,
मैं भी चरणों का चेरा,
बालाजी दास तेरा,
भक्तो का राखो तुम मान,
धरूँ मैं तुम्हारा ध्यान ॥

दर्शन को मनवा तरसे,
नैनो से नीर बरसे,
जाने कब दर्शन करके,
सूखा मन आँगन हरषे,
अब तो आ जाओ बाला,
काहे दुविधा में डाला,
कर दो कृपा भगवान,
धरूँ मैं तुम्हारा ध्यान ॥

विनती सुन लेना मेरी,
जोऊं बाटड़ली तेरी,
कब आओगे हनुमान,
धरूँ मैं तुम्हारा ध्यान ॥

Vinti Sun Lena Meri Kab Aaoge Hanuman in English

Vinati Sun Lena Meri, Juon Batadali Teri, Kab Aaoge Hanuman, Dharun Main Tumhara Dhyaan ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

टूटी झोपड़िया मेरी माँ - भजन

टूटी झोपड़िया मेरी माँ, गरीब घर आ जाना । बड़े बड़े लोग मैया जागरण कराये

हे मुरलीधर छलिया मोहन - भजन

हे मुरलीधर छलिया मोहन, हम भी तुमको दिल दे बैठे, गम पहले से ही कम तो ना थे

राम जी से पूछे जनकपुर की नारी: भजन

राम जी से पूछे जनकपुर की नारी, बता दा बबुआ लोगवा देत कहे गारी, बता दा बबुआ ॥

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

तेरे दर दी पौड़ियाँ माँ

गल दिल वाली तेनु माये केहन आये आ, चल मेरे नाल तेनु लेन आये आ

झूलन चलो हिंडोलना, वृषभान नंदनी - भजन

झूलन चलो हिडोलना, वृषभान नंदनी। सावन की तीज आई, नवघोर घटा छाई, नवघोर घटा छाई..

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP