पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भूतों का राजा (Bhooton Ka Raja)


भूतों का राजा
शमशान पर जिसका राज चले, और काल है जिसके पांव तले
जो रहती सदा प्यासी है, मृत्यु भी उसकी दासी है,
वह यम लोक का वासी है, ऐसा भोला अविनाशी है,
उसे कहते राजा भूतों का, वो बीच मसान के रहता है,
वो तन पर चिता की भस्म मले, और बम बम बम बम कहता है।
बम बम बम बम...
जो अक्सर मिलें वीरानों में, वो सब उसके ही चेले हैं,
ना मतलब दुनियादारी से, वह रहते सदा अकेले हैं,
वह भर के चिलम लगा सूटा,अपनी मस्ती में रहते हैं,
वह महाकाल का ध्यान धरें,और बस एक बात ही कहते हैं,
बम बम बम बम...

जीवन वही मृत्यु वही , मरता वही वही मारता,
रक्षक वही भक्षक वही, वही सृजता संघारता,
वही देव है दानव वही, डुबोता वही वही तारता,
नायक है वो, खलनायक भी, बनाता और बिगाड़ता,
वरदान है वही शाप है, आकाश है पाताल है,
जिस से ना कोई बच सका वह ऐसा मायाजाल है,
वह तेरा मेरा इसका उसका, सारी सृष्टि का काल है,
वो महाकाल है...

काल शंभू विकराल शंभू, इस सृष्टि का आधार शंभू,
अभिशाप शंभू वरदान शंभू, हर समस्या का समाधान शंभू,
आकाश शंभू पाताल शंभू, कण-कण में साक्षात शंभू,
आधार शंभू विस्तार शंभू, अनंत का है द्वार शंभू,
हर काल का प्रवाह शंभू, हर युग का है गवाह शंभू,
हर कथा का स्वरूप शंभू, हर लीला का प्रारूप शंभू,
हर सत्य का विचार शंभू, हर-हर का है आधार शंभू,
आस शंभू विश्वास शंभु, तूं जपले हर इक श्वास शंभू ,
शंभू - शंभु , शंभू - शंभू

सीमित भी है बेअंत है, वही शून्य है असंख्य है,
पापी वही वही संत है , आरंभ है और अंत है
वही पाप है वही पुण्य है , वही धर्म है अधर्म है,
वही जीत है वही हार है, वही कर्म और निष्कर्म है,
वो शांत है अशांत भी, वो ही मौन है प्रचंड है,
कोमल भी है कठोर भी, क्षमा वही - वही दंड है,
वही दया है, वही क्रूरता, वही शोक है वही हर्ष है,
दृष्टा भी वो कर्ता भी वो, वही सुगुम और संघर्ष है
शस्त्र है वही शास्त्र है, वही ध्वनि है, वही नाद है,
कल भी वही, वही आज है, पहले वही - वही बाद है,
वही सादगी श्रृंगार है, प्रकाश है अंधकार है,
दृश्य है अदृश्य है, आकार है निराकार है ।

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन के महिने मे अत्यधिक प्रयोग मे आने वाले शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन।

Bhooton Ka Raja in English

Shamshan Par Jiska Raaj Chale, Aur Kaal Hai Jiske Panv Tale, Jo Rahati Sada Pyaasi Hai, Mrityu Bhi Uski Daasi Hai...
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP