Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ: भजन (Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru)


हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ: भजन
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ,
आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ॥
कनक सिहासन रजत जोड़ी,
दशरथ नंदन जनक किशोरी,
युगल छबि को सदा निहारूँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

बाम भाग शोभित जग जननी,
चरण बिराजत है सुत अंजनी,
उन चरणों को सदा पखारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

आरती हनुमत के मन भाए,
राम कथा नित शिव जी गाए,
राम कथा हृदय में उतारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,
वंदन करती दुनिया सारी,
उन चरणों में शीश नवाऊँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं,
आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru in English

Hey Raja Ram Teri Aarti Utaroon, Aarti Utaroon Pyare Tumko Manaoon, Avadh Bihari Teri Aarti Utaroon, Hey Raja Ram Teri Aarti Utaroon ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

हे मारुती नंदन बजरंगी प्रभु - भजन

हे मारुतिनंदन बजरंगी प्रभु आन बसों हमरे मन में...

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

मेरे शंकर सा देव नही दूजा रे - भजन

मेरे शंकर सा देव नही दूजा रे, सबसे पहले तुम्हारी पूजा रे, मेरे शंकर सा दैव नहीं दूजा रे, सबसे पहले तुम्हारी पूजा रे,
महादेव महादेव महादेव महादेव, महादेव महादेव महादेव महादेव ॥

तेरे दरश को आए भोले, तेरी शरणों में: भजन

तेरे दरश को आए भोले, तेरी शरणों में, कर उपकार सदा हम रहते, तेरे चरणों में, भोले तू ही मै तू माया है, नीलकंठ विषकाया है, हे गिरिजापति शंभू महादेवा, भोलेनाथ जी सृष्टि के रखवारे, भोलेनाथ जी सबके पालनहारे, हे कैलाशी अविनाशी डमरूवाले, भोलेनाथ तेरे भक्त बड़े मतवाले, हर हर शंभू, हर हर शंभू, हर हर शंभू, हर हर शंभू ॥

बोली गौरी सुनो भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो - भजन

बोली गौरी सुनो भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो, मुझे या भांग दोनों में, कोई भी एक तुम चुन लो, चली मैं जाउंगी,
वरना तुम्हे छोड़ कर, बोली गौरी सुनों भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो ॥

बोलो हर हर हर, फिल्म शिवाय - भजन

आग बहे तेरी रग में, तुझसा कहाँ कोई जग में, है वक़्त का तू ही तो पहला पहर...

भोले तेरी कृपा से युग आते युग जाते है: भजन

भोले तेरी कृपा से, युग आते युग जाते है, युगो युगो से ब्रह्मा विष्णु

Shiv Bhajan - Shiv Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP