Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माँ मैं खड़ा द्वारे पे पल पल: भजन (Maa Main Khada Dwar Tere)


माँ मैं खड़ा द्वारे पे पल पल: भजन
[ तेरे दरबार का पाने नज़ारा,
मैं भी आया हू,
ज़रा देदो माँ चरणों मे सहारा,
मैं भी आया हूँ,
सुना है दर पे तेरे इस जहाँ की,
हर खुशी मिलती,
जगा दो सोई किस्मत का सितारा,
मैं भी आया हूँ ]
तू जो दया ज़रा सी करदे,
सर पे हाथ मेरे माँ धर दे,
हो जाये दुखड़े दूर,
कट जाये हर एक विपदा मेरी,
मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी,
माँ मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी ॥

तेरी किरपा हो जाये,
बिगड़े काम बने सब मैया,
मैं रब को ना मानु,
मेरे लिए तू ही रब मैया,
तेरी ज्योत जगे दिन,
दुनिया माने शक्ति तेरी,
मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी ॥

कहते है तेरे दिल में,
नदिया ममता की है बहती,
करे प्यार दुलार बड़ा,
तू भक्तो के अंग संग रहती,
तेरी दया का अंत नहीं,
करदे दूर मुसीबत मेरी,
मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी ॥

मूरख अज्ञानी हूँ,
मुझको ज्ञान नहीं है कोई,
तेरी महिमा क्या जानूं,
पूजा ध्यान नहीं है कोई,
गर खोल से अंखिया तू,
फिर तो खुल जाए किस्मत मेरी,
मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी ॥

जग जननी ऐ माता,
ज्योतो वाली शेरो वाली,
तू चाहे तो भर दे पल में,
भक्त की खाली झोली,
कहे फिर तू भवरों में,
नैया फसी है नैया मेरी,
मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी ॥

तू जो दया ज़रा सी करदे,
सर पे हाथ मेरे माँ धर दे,
हो जाये दुखड़े दूर,
कट जाये हर एक विपदा मेरी,
मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी,
माँ मैं खड़ा द्वारे पे पल पल,
करू मैं विनती तेरी ॥

Maa Main Khada Dwar Tere in English

maiya krpa karado jholee meri bharado, teri daya ka hum sada gunagan karenge, tera dhyan karenge...
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanLakhbir Singh BhajanLakha Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

रास कुन्जन में ठहरायो - भजन

रास मधुबन में ठररायो, सखियाँ जोवे बाँट, साँवरो अब तक नहीं आयो, राधा सोच करे मन माही ॥

घर में आओ लक्ष्मी माता - भजन

घर में आओ लक्ष्मी माता, आओ पधारो श्री गणराजा ॥ दीवाली का त्यौहार आया..

गजानंद गौरी जी के लाला, मेरी महफिल में आ जाना - भजन

गजानंद गौरी जी के लाला, मेरी महफिल में आ जाना, मनाएं आज हम तुमको, मेरी महफिल में आ जाना ॥

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

भक्तो के द्वार पधारो: भजन

भक्तो के द्वार पधारो, प्यारे गौरी के ललन, हर बिगड़े काज सवारों, प्यारे गौरी के ललन, गौरी के ललन, महामाई के ललन, भोलेनाथ के ललन, भक्तो के द्वार पधारो, प्यारे गौरी के ललन ॥

हे गणनायक सब सुखदायक, करो विघ्न सब दूर - भजन

हे गणनायक सब सुखदायक, करो विघ्न सब दूर, शरण तेरी आए है ॥

लक्ष्मी भजन

.दीपावली पूजा, धनतेरस पूजा एवं श्री कुबेर पूजा में सबसे अधिक भेजने वाले भजन], मंत्र, आरती तथा गीत।

Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP