पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरे सिर पर रख दो भोले: भजन (Mere Sar Par Rakh Do Bhole)


मेरे सिर पर रख दो भोले: भजन
मेरे सिर पर रख दो भोले,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
देने वाले श्याम शिवदानी तो,
अन्न धन दौलत क्या मांगे,
महादेव से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
अब कृपा की बरसात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

भोले तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छाया कर दे तू
बिन माझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
छायी अंधियारी रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

कहती है दुनिया शरणागत को,
अपने गले लगाते हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने में घबराते हो,
चाहे जैसे रखो त्रिपुरारी,
चाहे जैसे रखो त्रिपुरारी,
बस होती रहे मुलाक़ात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

मेरे सिर पर रख दो भोले,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

Mere Sar Par Rakh Do Bhole in English

Mere Sar Par Rakh Do Bhole, Apne Ye Dono Haath, Dena Ho To Dijiye, Janam Janam Ka Saath ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

कितना रोई पार्वती, शिवनाथ के लिए - भजन

कितना रोई पार्वती, शिवनाथ के लिए, मैं तो प्राण भी तज दूंगी, भोलेनाथ के लिए, सबने कितना समझाया, पर ना मानी महामाया ॥

शिव पार्वती ने तुम्हे, वरदान दे दिया: भजन

कलयुग में भव से पार, चाहो भक्तो जो जाना, गौरी गजाननन को सदा, मन से ही ध्याना, भक्तो के मन में तुमने, अपना स्थान कर दिया,
श्री गणेश ये कलयुग, तुम्हारे नाम कर दिया ॥

शीश गंग अर्धंग पार्वती - भजन

शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा विराजत कैलासी। नंदी भृंगी नृत्य करत हैं, धरत ध्यान सुर सुखरासी॥

मैं भोला पर्वत का - शिव भजन

मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की, तेरी मेरी पार पड़ै ना, बेशक लिखी पहला की..

पार्वती बोली शंकर से - भजन

पार्वती बोली शंकर से, सुनिये भोलेनाथ जी, रहना है हर इक जन्म में, मुझे तुम्हारे साथ जी

हर हर शंभू - शिव भजन

हर हर शंभू (शंभू) शंभू (शंभू) शिव महादेवा, शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेव, हर हर शंभू (शंभू) शंभू (शंभू) शिव महादेवा...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP