पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जहाँ आसमां झुके जमीं पर - भजन (Jahan Aasman Jhuke Zameen Par)


जहाँ आसमां झुके जमीं पर - भजन
जहाँ आसमां झुके जमीं पर,
सर झुकता संसार का,
वही पे देखा हमने जलवा,
माँ तेरे दरबार का ॥
इक तिरकुट पर्वत प्यारा,
जहाँ पे भवन विशाल,
गुफा बनी एक सुन्दर सी,
बजे घंटे घड़ियाल,
स्वर्ग सा सुख वहां,
नहीं कोई दुःख वहां,
बराबर मिलता है सबको,
भिखारी हो या कोई राजा,
जहाँ आसमां झुके जमी पर,
सर झुकता संसार का,
वही पे देखा हमने जलवा,
माँ तेरे दरबार का ॥

पवन छेड़ती है यहाँ,
मधु सा मधुर संगीत,
जहां पे झरने गाते है,
प्रीत के प्यारे गीत,
दिल में रस घोलती,
वादियाँ बोलती,
नहीं धरती पे कही ऐसा,
नजारा हमने है पाया,
जहाँ आसमां झुके जमी पर,
सर झुकता संसार का,
वही पे देखा हमने जलवा,
माँ तेरे दरबार का ॥

वही पे ‘लख्खा’ हो गया,
निर्धन से धनवान,
धन दौलत शोहरत मिली,
और पाया सम्मान,
वही एक द्वार है,
सुख का संसार है,
मांगले बेधड़क दिल से,
भवानी बाँट रही सबको,
जहाँ आसमां झुके जमी पर,
सर झुकता संसार का,
वही पे देखा हमने जलवा,
माँ तेरे दरबार का ॥

जहाँ आसमां झुके जमीं पर,
सर झुकता संसार का,
वही पे देखा हमने जलवा,
माँ तेरे दरबार का ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Jahan Aasman Jhuke Zameen Par in English

Jahaan Aasmaan Jhuke Zameen Par, Sar Jhukta Sansaar Ka, Wahi Pe Dekha Humne Jalwa, Maan Tere Darbaar Ka ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP