Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

लंका में जइयो हनुमान ऐसे कह देना : भजन (Lanka Main Jaayeyo Hanuman Aise Kah Dena)


लंका में जइयो हनुमान ऐसे कह देना : भजन
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना
तूने सूनी सिया चुराई है,
तोहे लाज शर्म नहीं आई है,
राजा से बना फकीर, ऐसे कह देना... ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना... ॥

वो राम लखन दो भाई है,
लंका पे करें चढ़ाई है,
वहाँ चलें बाण पे बाण, ऐसे कह देना... ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना... ॥

तेरा मेघनाथ सा बेटा है,
तेरा कुंभकरण सा भाई है,
वहाँ चलें तीर पे तीर, ऐसे कह देना... ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना... ॥

तेरी सूर्पन्खा सी बहना है,
तपसी से नैन लड़ाए है,
लक्ष्मण ने काटी नाक, ऐसे कह देना... ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना... ॥

तेरे एक सौ आठ रानी है,
मंदोदरी उनमें पटरानी है,
तूने हाथों से मौत बुलाई है,
तेरो जइयो सत्यानाश, ऐसे कह देना... ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना... ॥

Lanka Main Jaayeyo Hanuman Aise Kah Dena in English

Lanka Mein Jaiyo Hanuman, Aise Kah Dena, Tune Suni Siya Churai Hai, Tohe Laaj Sharm Nahin Aai Hai, Raja Se Bana Phakir, Aise Kah Dena... ॥
यह भी जानें

Bhajan Bajrangbali BhajanBalaji BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanHanuman BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Jayanti Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार: भजन

आ जाओ और किरपा पा लो, हफ्ते में दो बार, मेरे बजरंगी के द्वार, मेरे बजरंगी के द्वार, शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार,
मेरे बजरंगी के द्वार, मेरे बजरंगी के द्वार ॥

जाओ मेरे हनुमान बूटी ले आओ - भजन

जाओ मेरे हनुमान बूटी ले आओ,, लखन के राखो प्राण बूटी ले आओ॥

श्री राम भक्त बजरंगी, तेरे खेल है अजब निराले: भजन

श्री राम भक्त बजरंगी, तेरे खेल है अजब निराले, प्रभु की सेवा में तुमने, प्रभु की सेवा में तुमने, कितने ही काज सँवारे, श्रीं राम भक्त बजरंगी, तेरे खेल है अजब निराले ॥

मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए: भजन

आसरा इस जहाँ का मिले न मिले, मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP