पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माँ अंजनी का प्यारा लाल - भजन (Maa Anjani Ka Pyara Lal)


माँ अंजनी का प्यारा लाल - भजन
माँ अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल,
जो भी ध्यान लगाए दिल से,
जो भी ध्यान लगाए दिल से,
देता है संकट को टाल,
मां अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल ॥
भोले का अवतार है बजरंग,
वीरों का सरदार है बजरंग,
भक्तों के खातिर दौड़ा आए,
भक्तों के खातिर दौड़ा आए,
और दुष्टों का ये है काल,
मां अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल ॥

श्री राम की आज्ञा पाकर,
ललकारे ये लंका जाकर,
अक्षय को मारे पटक पटक कर,
अक्षय को मारे पटक पटक कर,
रूप धरा कैसा विकराल,
मां अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल ॥

जब अहिरावण ने छल करके,
लाया राम लखन को हर के,
रूप देवी का पहुँचे धर के,
रूप देवी का पहुँचे धर के,
पंचमुखी हनुमत पाताल,
मां अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल ॥

अद्भुत माया है हनुमत की,
रेखा बदले ये किस्मत की,
‘लख्खा’ बात बताए सच्ची,
‘लख्खा’ बात बताए सच्ची,
ध्यान लगा ले ओ ‘राजपाल’,
मां अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल ॥

माँ अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल,
जो भी ध्यान लगाए दिल से,
जो भी ध्यान लगाए दिल से,
देता है संकट को टाल,
मां अंजनी का प्यारा लाल,
घोटा हाथ लंगोटा लाल ॥

Maa Anjani Ka Pyara Lal in English

Maa Anjani Ka Pyara Lala, Ghota Haath Langota Laal, Jo Bhi Dhyaan Lagaye Dil Se, Jo Bhi Dhyaan Lagaye Dil Se, Deta Hai Sankat Ko Taal, Maa Anjani Ka Pyara Lala, Ghota Haath Langota Laal ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP