गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरे घर गणपति जी है आए: भजन (Mere Ghar Ganpati Ji Hai Aaye)


मेरे घर गणपति जी है आए: भजन
मेरे घर गणपति जी है आए,
मेरे घर गणपति जी है आये,
मैं अपने दुःख को,
मैं अपने दुःख को हूँ बिसराये,
वो खुशियां अपने साथ है लाए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥
मैं भोग लगाऊं उन्हें मोदक का,
मैं भोग लगाऊं उन्हें मोदक का,
मैं तिलक करूँ उनको चन्दन का,
मेरा मन हरपल यही गाए,
मेरा मन हरपल यही गाए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

दयालु है वो है कृपालु,
दयालु है वो है कृपालु,
उन्ही की महिमा गाए श्रद्धालु,
वो देखो मेरे घर है आए,
वो देखो मेरे घर है आए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

है ब्रम्हा जी भी उनको ध्याये,
है ब्रम्हा जी भी उनको ध्याये,
नारद मुनि उनकी महिमा गाए,
वो जग के स्वामी अंतर्यामी,
वो जग के स्वामी अंतर्यामी,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

निर्बल बल निर्धन धन है पाते,
निर्बल बल निर्धन धन है पाते,
वो सर्वप्रथम है पूजे जाते,
बड़ी सब महिमा उनकी गाए,
बड़ी सब महिमा उनकी गाए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

करूँ किस मन से मैं विसर्जन,
करूँ किस मन से मैं विसर्जन,
हे गजमुख मेरे गौरी नंदन,
फिर से पर्व ये जल्दी आए,
फिर से पर्व ये जल्दी आए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

मेरे घर गणपति जी है आए,
मेरे घर गणपति जी है आये,
मैं अपने दुःख को,
मैं अपने दुःख को हूँ बिसराये,
वो खुशियां अपने साथ है लाए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

Mere Ghar Ganpati Ji Hai Aaye in English

Mere Ghar Ganpati Ji Hai Aaye, Mere Ghar Ganpati Ji Hai Aaye, Main Apne Duhkh Ko, Main Apne Duhkh Ko Hoon Bisraye, Vo Khushiyan Apne Sath Hai Laye, Mere Ghar Ganpati Ji Hai Aaye ॥
यह भी जानें

Bhajan Ganesh Puja BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi BhajanAnantchaturdasi BhajanGanesh Visarjan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तेरी जय हो गौरी लाल: भजन

पिता जिनके शिव महाकाल, विघ्नो को देते टाल, पूजे जग तुमको पहले, रुतबा देवों में कमाल, है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल, तेरी जय हो गौरी लाल ॥

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन: भजन

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन, मेरे घर में पधारे आज, आपका अभिनन्दन, हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥

कर दो नजरे करम गणपति - भजन

कर दो नजरे करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति, किरपा की नजर, हमपे कर दो अगर, तेरे दरबार में क्या कमी,
कर दो नजरें करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति ॥

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें - भजन

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, है अधूरे मेरे काज सब आप बिन, पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार - भजन

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार, तेरी हो रही जय जयकार, गौरी शंकर के प्यारे ॥

रिद्धि सिद्धि वाले गणपति बाबा, तेरी महिमा भारी है: भजन

रिद्धि सिद्धि वाले गणपति बाबा, तेरी महिमा भारी है, जो तेरे दरबार में आए, उसकी विपदा टारि है ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan

मंदिर

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP