पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

रखवाला प्रतिपाला, मेरा लाल लंगोटे वाला - भजन (Rakhwala Pratipala Mera Lal Langote Wala)


रखवाला प्रतिपाला, मेरा लाल लंगोटे वाला - भजन
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
कदम कदम पर रक्षा करता,
कदम कदम पर रक्षा करता,
घर घर करे उजाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला ॥
निशदिन तेरा ध्यान लगाऊं,
जपूँ आपकी माला,
धुप दिप नित ज्योत जगाऊँ,
धुप दिप नित ज्योत जगाऊँ,
पड़े ना यम से पाला,
रखवाला प्रति-पाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला ॥

मन मंदिर में वास करो प्रभु,
ओ अंजनी के लाला,
पापों का मेरे नाश करो तूम,
पापों का मेरे नाश करो तूम,
बनके दीनदयाला,
रखवाला प्रति-पाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला ॥

लाल सूरत मेरे मन को मोहे,
शीश पे मुकुट विशाला,
कानन कुण्डल तिलक विशाला,
कानन कुण्डल तिलक विशाला,
गल मोतियन की माला,
रखवाला प्रति-पाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला ॥

राम सिया तेरे मन सोहे,
अजर अमर तेरी माया,
घर घर होवे पूजा तेरी,
घर घर होवे पूजा तेरी,
सिया सुध लाने वाला,
रखवाला प्रति-पाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला ॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े धरणी पर,
वैद्य बुलाकर लाया,
आज्ञा पा संजीवन लाने,
आज्ञा पा संजीवन लाने,
पवन वेग से चाला,
रखवाला प्रति-पाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला ॥

रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
कदम कदम पर रक्षा करता,
कदम कदम पर रक्षा करता,
घर घर करे उजाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला ॥

Rakhwala Pratipala Mera Lal Langote Wala in English

Rakhwala Pratipala, Mera Lal Langote Wala, Kadam Kadam Par Raksha Karta...
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBajrangbali BhajanBalaji BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Jayanti BhajanRamyug BhajanLal Langote Wala Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

घड़ड़ दे सुनार कंगना - भजन

घड़ड़ दे सुनार कंगना मैया को पहनाऊँगी ॥ कंगन जो पहने मैया बलिहारी जाउंगी॥

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा - भजन

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, ओ बंसी बजाते हुए, ओ राधा तेरा श्याम देखा॥

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया । रघुकुल नंदन कब आओगे, भिलनी की डगरिया ॥

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी - भजन

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP